उत्तराखंड की लड़की लेकर भागा हरियाणा का पोस्टमैन,मकान मालिक पर भी हुआ एक्शन।
बेरीनाग (पिथौरागढ़)-01 अप्रैल 2026
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले बड़ी खबर सामने आई है। यहां हरियाणा का पोस्टमैन उत्तराखंड की लड़की लेकर भागा गया।फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने पोस्टमैन का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है, जिससे पुलिस को कुछ अहम सुराह हाथ लगे है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा का रहने वाले युवक बेरीनाग के गणाई गंगोली क्षेत्र में पोस्टमैन के पद पर तैनात है। उस पर आरोप है कि वो स्थानीय युवती को लेकर भाग गया। युवती के परिजनों ने बेरीनाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होते ही बेरीनाग पुलिस ने युवती की खोजबीन के लिए एएसआई अशोक चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस के द्वारा पोस्टमैन का नंबर सर्विलांस में लगाने पर लोकेशन हरियाणा की मिली है. पुलिस ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। इधर पुलिस ने हरियाणा के पोस्टमैन को बिना सत्यापन के किराये पर रखने पर मकान मालिक का चालान किया गया है।
➡️तीन बच्चों की मां प्रेमी साथ भागी⤵️
वहीं इस तरह के एक और मामला सामने आया है। हरिद्वार के लालढांग निवासी 26 वर्षीय युवक का प्यार फेसबुक पर बेरीनाग में रहने वाली 30 वर्षीय महिला से परवान चढ़ा। बीते दो सालों से दोनों फेसबुक पर एक दूसरे से प्यार भरी बातें कर रहे थे। दोनों की बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि युवक ने महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद युवक भी बेरीनाग पहुंचा और महिला को लेकर फरार हो गया। हालांकि जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो युवक को पता चला कि जिस महिला से वो प्यार करता है, वो तीन बच्चों की मां है। वही,बताया जा रहा है कि महिला की तरफ से शादी के लिए युवक ने हरिद्वार से ट्रेन पकड़ी और हल्द्वानी पहुंचा।हल्द्वानी में युवक ने सोमवार को किराये पर स्कूटी ली और उसी स्कूटी से बेरीनाग पहुंच गया। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई. इसके बाद महिला भी युवक के साथ चल पड़ी।
बताया जा रहा है कि महिला सोमवार शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।परिजनों ने महिला की इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन उसकी कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके बाद परिजन बेरीनाग थाने पहुंचे और पुलिस को महिला की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने देरी किए बिना महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तभी एक सीसीटीवी फुटेज में महिला एक युवक के साथ स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद बेरीनाग कोतवाली प्रभारी हरीश कोंरगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि दोनों स्कूटी से बांसपटान के रास्ते बागेश्वर तक पहुंच गए थे। वहीं पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उनके परिजनों से सुपुर्द कर दिया। वहीं युवक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह प्राईवेट कम्पनी में काम करता है, जिस महिला के साथ प्रेम हुआ उसको उसके तीन बच्चे होने की जानकारी नहीं थी। महिला के द्वारा भी कोई बच्चा नहीं होने की जानकारी दी गई थी।
