चार निजी पैथोलॉज केंद्रों को अल्टीमेटम दिया गया, कई संचालक केंद्रों को बंद कर फरार

कोटद्वार। कोटद्वार में संचालित निजी पैथोलॉजी केंद्रों में पिछले पांच दिनों से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में जांच की जा रही है जिस दौरान चार पैथोलॉजी सेंटरो को अल्टीमेटम  दिया गया तो वही कई पैथोलॉजी सेंटर बंद कर नौ दो ग्यारह हो गए.

आप को बता दे कि बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वर्षाकाल का हवाला देते हुए जल जनित संचारी रोगों के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए निर्देश दिए थे. आदेश में साफ लिखा है कि वर्तमान में आम जनमानस राजकीय चिकित्सालय  से इतर निजी पैथोलॉजी केंद्र में अपनी रक्त जांच करवा रहे हैं उनका कहना था कि जनपद में जनता को रक्त जांच में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो तथा उनकी जांच सही निजी पैथोलॉजी केंद्रों में ही हो. इसको देखते हुए उनके द्वारा जनपद में संचालित सभी निजी पैथोलॉजी केंद्रों एवं ब्लड कलेक्शन सेंट्रो की जांच हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीन कुमार को निर्देशित किया गया था.

जिसके क्रम में दुगड्डा ब्लॉक क्षेत्र व कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, फार्मासिस्ट राकेश मोहन मिश्रा व सनी शाह के द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में निजी पैथोलॉजी केंद्रों की जांच की गयी.

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि लगातार पिछले पांच दिनों से निजी पैथोलॉजी केंद्रों की जांच की जा रही है. जिसमें चार पैथोलॉजी सेंट्रो में कमियां होने के कारण उन्हें अल्टीमेटम दिया गया तो वहीं कई पैथोलॉजी केंद्र व कलेक्शन सेंटर जांच की बात सुनकर अपने सेंटर को बंद कर फरार हो गए. ऐसे सेंटरों को चिन्हित किया जा रहा है उनके खिलाफ आगे कार्यवाही की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!