उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश को ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश को ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

देहरादून:-18 जून 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इस फैसले के बाद उत्तराखंड अब देश के उन चुनिंदा राज्यों की अग्रिम पंक्ति में आकर खड़ा हो गया है, जहाँ साक्षरता दर 98 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। यानी अब उत्तराखंड देश का वह राज्य बनने जा रहा है, जहाँ हर व्यक्ति पढ़ा-लिखा माना जाएगा।

आज की कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा उत्तराखंड को ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे कैबिनेट ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत मंजूरी दे दी। उत्तराखंड ने केंद्र सरकार के ‘उल्लास’ (ULLAS) कार्यक्रम के तहत निर्धारित सभी कड़े मानकों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। नियम के अनुसार, जब किसी राज्य की वयस्क साक्षरता दर 95% को पार कर जाती है, तो उसे पूर्ण साक्षर घोषित किया जा सकता है, और उत्तराखंड ने 98% का जादुई आँकड़ा छूकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनेगा उत्तराखंड

इस ऐतिहासिक कैबिनेट प्रस्ताव के पास होने के बाद अब इसे अंतिम मुहर के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड देश का छठा ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जिसे ‘पूर्ण साक्षर’ का गौरवशाली दर्जा प्राप्त होगा। इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्य ही इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!