कर्णप्रयाग मामले में जिला चमोली हाईअलर्ट मोड पर,जिले के सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिसबल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।
उपजिलाधिकारी गैरसैंण सहित सीओ ने जमाया डेरा।
गैरसैंण:-21 जून 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला
जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में निहंग सिख यात्रियों ओर स्थानीय लोगों के बीच मामूली विवाद के बाद निहंग सीखों द्वारा तलवार के हमले में कई लोगों के घायल होने के बाद बनी संवेदनशील स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशों पर सीमांत क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को उपजिलाधिकारी गैरसैंण अबरार अहमद व सीओ कर्णप्रयाग होशियार सिंह पांगती भारी पुलिसबल ओर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ गैरसैंण क्षेत्र के सीमांत इलाकों में डेरा जमाए रहे। इस दौरान सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच पड़ताल की गयी। जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में कुछ दिनों पूर्व निहंग सिखों ओर स्थानीय लोगों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मामले में निहंग सीखों द्वारा पहले तलवार चलाकर कुछ लोगों को घायल कर दिया गया था, जिसके बाद अब मैदानी क्षेत्रों सहित कुछ दूसरे राज्यों के सिख समुदायों द्वारा 21 जून को कर्णप्रयाग कूच के ऐलान के बाद जहां एक तरफ कर्णप्रयाग में 27 जून तक बीएनएस की धारा 161 लागू कर दी गयी है, वहीं पूरे जिले को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्सेज तैनात की गई हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी गैरसैंण अबरार अहमद व सीओ कर्णप्रयाग होशियार सिंह पांगती के नेतृत्व में भारी पुलिसबल गैरसैंण, मेहलचौरी ओर सीमावर्ती पांडुवाखाल बाजार में डेरा डाले रहे.तो वहीं, पांडुवाखाल बैरियर पर सब इंस्पेक्टर सुमित बंधुनी व मेहलचौरी बैरियर पर बिशनलाल रंवाटा ने चेकिंग अभियान चलाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की।
मामले में कोतवाल गैरसैंण मनोज कुमार सिरोला ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों पर पूरा मामला शांत होने तक सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेस तैनात रहेंगे.शांती व्यवस्था बनाए रखने को बाहरी जिलों से आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी।
