हल्द्वानी में 8 साल के मासूम से हैवानियत की कोशिश,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी में 8 साल के मासूम से हैवानियत की कोशिश,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी:-13 अगस्त 2026

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का आरोप सामने आया है।स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बच्चे की मेडिकल जांच और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट इलाके में 8 साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे आरोपी कबाड़ी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उग्र भीड़ ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

खाली प्लॉट में फुसलाकर ले गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, लालडांट स्थित आरामशीन के पास बने एक खाली प्लॉट में आरोपी मासूम बच्चे को फुसलाकर ले गया था। वहां उसने बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने बालक के कपड़े फ़ाड़ दिए।खतरे को भांपते हुए डरे-सहमे मासूम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े।

कबाड़ी का काम करता है राशिद

मौके पर पहुंचे लोगों ने मासूम को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित निकाला और भागने की कोशिश कर रहे युवक को दबोच लिया।आरोपी की पहचान राशिद के रूप में हुई है,जो लालडांट क्षेत्र में ही कबाड़ का काम करता है। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना से गुस्साए दर्जनों लोग भी थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी राशिद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के अनुसार बच्चे की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही बच्चे के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बच्चे के बयान के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!