हल्द्वानी में बड़ा कांड,बदमाश 8 लाख कैश,सोना और मोबाइल लूट कर फरार।

हल्द्वानी में बड़ा कांड,बदमाश 8 लाख कैश,सोना और मोबाइल लूट कर फरार।

हल्द्वानी:-20 अगस्त 2026

गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 बंदूकधारी बदमाश ऑफिस में पहुंचे और हथियारों के बल पर वहां मौजूद लोगों को डराकर लूटपाट की। बदमाश वारदात के बाद करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया है। आसपास के इलाकों के साथ ही जिले की सीमाओं और बॉर्डर क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान के साथ ही उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। जिस ऑफिस में लूट की वारदात हुई है, वहां किसी अन्य तरह की गतिविधि संचालित होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है और ऑफिस से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि,घटना बीती देर रात की है बंदूक के बल पर बदमाशो ने लूट को अंजाम दिया गया है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अलग अलग टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।बदमाशों की संख्या,उनके पास मौजूद हथियार, इस्तेमाल किए गए वाहन और लूट की पूरी रकम को लेकर पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। मंडी चौकी क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!