कर्णप्रयाग व पोखरी ब्लाॅकों में तांबा,सीसा व जस्ता के भंडार: डीएम

कर्णप्रयाग व पोखरी ब्लाॅकों में तांबा,सीसा व जस्ता के भंडार: डीएम

चमोली:- 25 अगस्त 2026

जिला अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार गोपेश्वर में खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी खनिज ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति, इसके सफल क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर इसके समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद चमोली के कर्णप्रयाग एवं पोखरी क्षेत्रों को चिन्हित कर शामिल किया गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई देहरादून द्वारा जनपद चमोली के उक्त क्षेत्रों का अन्वेषण किया गया एवं इन क्षेत्रों में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद में प्रस्तावित उक्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण हेतु राजस्व, वन विभाग, सिंचाई, भूतत्व एवं खनिकर्म, आपदा प्रबन्धन, एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समिति गठित की गयी है। समिति को जल्द अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही समय से पूर्ण की जा सके।

इस दौरान बैठक में जिला खनन अधिकारी अंकित चंद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!