राखी से दो दिन पहले शादीशुदा बहनों को गोलियों से भुनने वाला हत्यारोपी भाई गिरफ्तार, हरिद्वार एसएसपी ने किया हत्या का खुलासा।

राखी से दो दिन पहले शादीशुदा बहनों को गोलियों से भुनने वाला हत्यारोपी भाई गिरफ्तार, हरिद्वार एसएसपी ने किया हत्या का खुलासा।

रुड़की (हरिद्वार):-26 अगस्त 2026

हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार 25 अगस्त देर शाम दो सगी बहनों की हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस हत्याकांड में तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी भाई विवेक को चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त देर शाम को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आजाद नगर पनियाला रोड पर संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट दहल उठा था। यहां पर विवेक नाम के युवक अलग-अलग स्थानों पर जाकर अपनी ही दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं थी। गोली लगने से पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल संगीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उसके सगे मामा विवेक उर्फ विक्की ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में आरोपी का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंगनहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि उसकी दोनों बहनें गलत चल रही थी। पुलिस के अनुसार विवेक ने बताया कि उसने अपनी बहनों को काफी समझाने का प्रयास किया,लेकिन वह नहीं मानी और उसने दोनों बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि विवेक को दोनों बहनों की जान जाने के बाद अब पछतावा हो रहा है।

हत्या के पीछे की वजह का एसएसपी ने किया खुलासा।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद,बहनों के चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद की बातें सामने आई हैं। आरोपी विवेक 315 बोर का तमंचा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से खरीद कर लाया था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। हत्यारोपी के कब्जे से घटना में शामिल मोटर साइकिल,तमंचा और खोखे बरामद किए हैं,वहीं हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने यह भी बताया कि आरोपी मूल रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव का रहने वाला है। आरोपी ने अपनी जिन दोनों बहनों की हत्या की है, उनकी शादी यूपी के बागपत जिले में हुई थी।फिलहाल दोनों बहने रुड़की में रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!