एसआईआर के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 28 सितम्बर तक बढ़ी,03 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

एसआईआर के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 28 सितम्बर तक बढ़ी,03 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

चमोली:-08 सितम्बर 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड राज्य में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के पत्र एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 से बढ़ाकर अब 28 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 03 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित समय-सारणी के अनुरूप दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं आमजन से संशोधित कार्यक्रम एवं तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से अवगत होकर इसका लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!