माईथान कन्या जूनियर हाईस्कूल बंद करने पर जनप्रतिनिधियों ने दिया धरना,विद्यालय तत्काल न खुलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

माईथान कन्या जूनियर हाईस्कूल बंद करने पर जनप्रतिनिधियों ने दिया धरना,विद्यालय तत्काल न खुलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

माईथान (गैरसैंण):-11 सितंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत माईथान बाजार स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल को वर्तमान शैक्षणिक सत्र के जुलाई माह से बंद किए जाने के विरोध में माईथान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन बाजार में धरना-प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय को तत्काल पुनः संचालित करने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र में बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिए लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2005 में कन्या जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की गई थी। जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा अपनी कृषी भूमि दान में दी गयी थी,ऐसे में विद्यालय को बंद किया जाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शिक्षा विभाग और जिला स्तरीय अधिकारियों को विद्यालय से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन समस्याओं का समाधान करने की बजाय स्कूल को ही बंद कर दिया जाना अन्यायपूर्ण है।

खनसर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत ने कहा की विद्यालय को तत्काल शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुशरानी पुष्पा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय पुंडीर, मोहन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, नयन सिंह नेगी, दयाल सिंह पुंडीर, मदन सिंह बिष्ट, रघुवीर बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, लीला देवी, पार्वती देवी ,सुरेशी देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

छात्र संख्या शून्य रहा बंद होने का कारण

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी एनी नाथ ने बताया कि पिछले सत्र में विद्यालय में मात्र तीन छात्राएं अधयनरत थी ।विधालय भवन की जर्जर हालत के चलते बगल में संचालित इंटर कालेज के टीनशेडों मे ही कक्षा संचालित की जा रही थी,जिसे एक शिक्षिका संचालित कर रही थी,बाद में छात्र संख्या शून्य होने के कारण जुलाई माह से विधालय बंद करना पड़ा।उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद जिलाधिकारी चमोली द्वारा मांगी गई जांच रिपोर्ट कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!