गैरसैंण विधानसभा सत्र:रेजर वायर बैरिकेडिंग पर हाईकोर्ट सख्त,4 हफ्ते में मांगा जवाब।

गैरसैंण विधानसभा सत्र:रेजर वायर बैरिकेडिंग पर हाईकोर्ट सख्त,4 हफ्ते में मांगा जवाब।

नैनीताल:-18 नवंबर 2026

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गैरसैंण में विधान सभा सत्र के दौरान पुलिस द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेंडिग पर लगाए गए रेजर युक्त तार बंदी, उनपर हुए अत्याचार की उच्च स्तरीय जांच करने और घायलों को मुआवजा दिलाए जाने तथा प्रदर्शन करने के लिए नियमावली बनाए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले में सरकार, गृह सचिव सहित अन्य से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।

मामले के अनुसार उधमसिंह नगर निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ मुख्य सलाहकर दीपक ढौंडियाल ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र चलने के दौरान स्थायी राजधानी और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओ को लेकर शांति पूर्वक प्रदर्शन किया. जिसकी सूचना सत्र प्रारम्भ होने से पहले जिला प्रसाशन को दी गयी थी। जब प्रदर्शन किया गया तो पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को रोकने के लिए आठ जगहों पर बैरिकेडिंग की,यही नहीं इन बैरिकेडिंग्स पर रेजर युक्त धारदार नुकीले तार लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को इन रेजर युक्त धारदार तारों से गंभीर चोटें आई। अमित रावत को 27 टांके लगे। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को धक्का देकर इन बैरिकेडिंग्स पर फेंका गया। यह एक अमानवीय व्यवहार था. जनहित याचिका में उनके द्वारा कोर्ट से प्रार्थना कि गयी है कि भविष्य में पुलिस ऐसी बैरिकेडिंग न करें, मामले की एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराई जाए। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन हो, भविष्य में होने वाले प्रदर्शन के लिए नियमावली बनाई जाए। जिससे प्रदर्शनकारियों को कोई हानि न हो और उनका प्रदर्शन शांति पूर्वक हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!