गहरी खाई में गिरने से 30 वर्षीय युवक को आई गंभीर चोटें,हायर सेंटर किया गया रेफर।
गैरसैंण- 02 अप्रैल 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.
गैरसैण तहसील कार्यालय के निकट फरकंडे-घंडियाल टैक्सी स्टैंड के पास एक 30 वर्षीय युवक वीरेंद्र सिंह निवासी रामड़ा मल्ला अपना संतुलन खोने से गहरी खाई में जा गिरा,जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान गैरसैण के स्थानीय निवासी कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुंवर रावत द्वारा घायल युवक को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन रावत ने बताया कि युवक को सिर,आंख सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
वहीं,घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक गैरसैंण ब्लॉक के दूरस्थ गांव रामड़ा मल्ला का निवासी था और अपने घर के लिए जा रहा था। इस दौरान युवक सुरक्षा के लिए लगाये गए क्रॉस बेरियर पर सहारा लेकर खड़ा था,इस दौरान युवक का संतुलन बिगड़ा और युवक गहरी खाई में जा गिरा। जिससे युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। लोगों का कहना था कि यह स्थल बहुत खतरनाक है और कई बार इस जगह से बड़ी दुर्घटना होने का ख़तरा बना रहता है।
