नैनीताल जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ,आम जनता में भय का माहौल।

नैनीताल जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ,आम जनता में भय का माहौल।

काठगोदाम (नैनीताल)-25 फरवरी 2026

उत्तराखंड में लगातार बढ़ता अपराध का ग्राफ एक चिंता का विषय बना हुआ है,आये दिन हत्या,बलात्कार,गुंडागर्दी की तमाम घटनाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से सामने आ रही हैं,जिससे आम जनता में भी भय का माहौल बना हुआ है। बात सूबे की राजधानी देहरादून की करें या फिर तमाम पहाड़ी जिलों की आये दिन इस प्रकार की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। मानो अपराधियों के मन से कानून का ख़ौफ़ समाप्त हो चुका हो। विगत दिवस उधमसिंह नगर से एक महिला के साथ उसके ही देवर के दोस्तों ने गैंगरेप की घिनोनी वारदात को अंजाम दिया था तो वहीं श्रीनगर गढ़वाल पुलिस ने भी मानसिक रुप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास में एक आरोपी को कल गिरफ्तार किया था। वहीं चमोली जनपद के गोपेश्वर में भी एक युवक ने 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अब उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया गया कि उसकी बेटी कल (24 फरवरी) देर शाम चाऊमीन लेने बाजार गई हुई थी, लेकिन अंधेरा होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई, परिजनों ने बेटी को इधर-उधर काफी ढूंढा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को बेटी हैड़ाखान सड़क पर बेसुध हालत में मिली। परिजनों का कहना है कि इस दौरान दो युवक भी वहां मौजूद थे,परिजनों ने जब बेटी से बात की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसे बहला फुसला कर कार में बैठा लिया था।इसके बाद वो उसे हैड़ाखान रोड पर ले गए, जहां उन्होंने पीड़ितों को कुछ पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!