टिहरी से रिश्तों को शर्मासार करने वाला मामला आया सामने,पत्नी और मां के साथ मिलकर बड़े ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला,पीड़ित ने गंवाए दोनों हाथ।

टिहरी से रिश्तों को शर्मासार करने वाला मामला आया सामने,पत्नी और मां के साथ मिलकर बड़े ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला,पीड़ित ने गंवाए दोनों हाथ।

टिहरी-23 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। टिहरी जिले के बालगंगा तहसील क्षेत्र में बड़े भाई ने मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया। तीनों ने पीड़ित के हाथों पर भी धारदार हथियार से हमला किया। इस वजह से जख्म में संक्रमण फैल गया था और डॉक्टरों को पीड़ित के दोनों हाथ काटने पड़े।

जानकारी के मुताबिक अंग्रेज सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह का अपने परिवार के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद अंग्रेज सिंह की भाभी और मां जेठी देवी ने मुंबई से पूरब सिंह को बुलाया। पूरब सिंह,अंग्रेज सिंह का बड़ा भाई है, आरोप है कि 20 दिसंबर देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तीनों ने अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं। इसके अलावा उसके गले पर भी धारदार चाकू से वार किया गया। घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में दर्द से तड़पता रहा। बाद में उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया. अधिक चोट और संक्रमण के चलते डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,एसएचओ अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित अंग्रेज सिंह ने तहरीर में अपने भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली पर मारपीट का आरोप लगाया है पीड़ित की तहरीर और फिलहाल दोनों अभुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!