फुटपाथ पर खड़ी स्कूटी में स्टार्ट करने के दौरान लगी आग स्कूटी जलकर हुई खाक।
ऋषिकेश-07 दिसम्बर 2025
ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल किनारे एक मैकेनिक की दुकान के बाहर फुटपाथ पर खड़ी स्कूटी में स्टार्ट करने के दौरान आग लग गई। आग लगते ही दुकान के आसपास अफरा तफरी मच गई। आग की लपटे तेज हुई तो लोग पानी की बाल्टी भर भर कर आग बुझाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी में लगी आग को किसी तरह बुझाया।
प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट होने की वजह से स्कूटी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्कूटी के मालिक ने बताया कि बीती रात वह अपनी स्कूटी खराब होने के कारण चंद्रभागा पुल के निकट मैकेनिक के पास लेकर पहुंचे। रात को स्कूटी ठीक नहीं हुई तो वह स्कूटी मैकेनिक की दुकान पर छोड़कर घर चले गए। सुबह मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे तो देखा की स्कूटी में आग लगी हुई है और कुछ लोग पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं। पूछताछ करने पर मैकेनिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से स्कूटी में आग लग गई। आग लगने की वजह से स्कूटी का अधिकांश हिस्सा जल गया है। गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप नहीं लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने अपना अहम योगदान दिया।
