डामटी–थूनार गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, पूरा घर मलबे में तब्दील।
उत्तरकाशी- 06 दिसम्बर 2025
उत्तरकाशी के डामटी–थूनार गांव में देर रात लगी आग से परिवार का भारी नुकसान हुआ है।आग की चपेट में आकर 4 बकरियाँ, 15 मुर्गे और 2 खरगोश जलकर खत्म हो गए हैं।
हरपाल सिंह राणा के आवासीय भवन का पूरा सामान आग में जलकर राख हो गया, वहींघर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।रात 3 बजे लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई, इस दौरान लोग चीख–पुकार के बीच घर बचाने में लगे रहे।सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक की टीम मौके के लिए रवाना हुई, नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है।
उत्तरकाशी जिले के डामटी–थूनार गांव में बीती देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया और भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
घटना में भारी पशुधन हानि भी हुई है। आग की चपेट में आने से 4 बकरियाँ, 15 मुर्गे और 2 खरगोश जलकर मर गए। यह मकान हरपाल सिंह राणा का बताया जा रहा है, जिनका पूरा परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। रात करीब 3 बजे लगी इस आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग चीख–पुकार के बीच बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने और घर बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सारे प्रयास विफल हो गए।
