सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा कदम, देहरादून में होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा कदम, देहरादून में होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम।

देहरादून-30 जनवरी 2026

राज्य में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभाग ने हर वर्ष दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत और वर्ष 2030 तक कुल 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य तय किया है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए परिवहन विभाग के साथ-साथ पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास विभाग और विभिन्न सड़क एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। राज्य स्तर पर लीड एजेंसी सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन की निगरानी कर रही है, जबकि जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटियां कार्यरत हैं।

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण और तकनीक के बेहतर उपयोग के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से जांच की जाती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसी क्रम में देहरादून जनपद में 4 फरवरी को दो घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण में जेपीआरआई संस्थान भी सहयोग करेगा, जो सड़क सुरक्षा और दुर्घटना जांच के क्षेत्र में पैन इंडिया स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!