उत्तराखण्ड के तीन जिलों में बुधवार (कल) को बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आदेश जारी।

उत्तराखण्ड के तीन जिलों में बुधवार (कल) को बंद रहेंगे सभी विद।

उत्तराखंड- 30 दिसम्बर 2025

हरिद्वार और नैनीताल जिला प्रशासन ने मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे और कोल्ड डे के यलो अलर्ट को देखते हुए स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। बुधवार 31 दिसंबर को हरिद्वार जिले में संचालित सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे जबकि जनपद नैनीताल जिले के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 (बुद्धवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले में भी बुधवार 31 को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने बीते रोज ही स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया था। कुल मिलाकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के भाबर एवं मैदानी क्षेत्रों में सभी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को बंद रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 2 जनवरी तक राज्य के हरिद्वार , ऊधम सिंह नगर जिलों के साथ ही पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, नैनीताल और देहरादून जिले के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अत्यंत शीत दिवस रहने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है साथ ही राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आंशका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!