लोक निर्माण विभाग का अमीन 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार।
उत्तरकाशी-22 जनवरी 2026
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी.शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आज 22 जनवरी को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
