अंकिता भंडारी हत्याकांड:- भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा,सरकार से की CBI जांच की मांग,उर्मिला सनावर ने लगाये थे गंभीर आरोप।

अंकिता भंडारी हत्याकांड:- भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा,सरकार से की CBI जांच की मांग,उर्मिला सनावर ने लगाये थे गंभीर आरोप।

यमकेश्वर (उत्तराखंड)- 23 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आरती गौड़ ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा⤵️

आरती गौड़ ने अपने इस्तीफे में कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं.उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। इसी के चलते उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई से कराए जाने की मांग उठाई है।

आरती गौड़ ने की CBI जांच की मांग⤵️

इस्तीफा पत्र में आरती गौड़ ने यह भी कहा है कि जब तक जांच पूरी पारदर्शिता के साथ नहीं होगी, तब तक पीड़िता को न्याय मिल पाना मुश्किल है। उन्होंने दोषियों को कठोरतम सजा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे ही समाज में कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर लोगों का भरोसा बना रह सकेगा।

राजनीति से अलग रखकर देखा जाए मामला: आरती गौड़⤵️

इसके साथ ही आरती गौड़ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को राजनीति से अलग रखकर केवल न्याय के आधार पर देखा जाए। उनका कहना है कि यह मामला किसी दल या विचारधारा का नहीं,बल्कि एक बेटी को न्याय दिलाने का है। आरती गौड़ के इस्तीफे के बाद एक बार फिर यह मामला प्रदेश में चर्चा और बहस का विषय बन गया है।

दरअसल पूर्व विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने यमकेश्वर विधानसभा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ पर भी अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कुछ आरोप लगाए हैं,जिसके बाद अब आरती गौड़ ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। जारी वीडियो में उर्मिला सनावर ने आरती गौड़ पर आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के रिसॉर्ट को गिराने के लिए आरती गौड़ ने ही जेसीबी भेजी थी। इसके अलावा भी उर्मिला सनावर द्वारा कई संगीन आरोप आरती गौड़ पर लगाए गए हैं। हालांकि, इन तमाम आरोपों का खंडन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है कि, मुझे इस मामले में साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जब तक इस मामले की ठीक से जांच नहीं हो जाती है, तब तक मैं भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र देती हूं।

गौर है कि अंकिता भंडारी यमकेश्वर क्षेत्र के वंत्ररा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं। ये रिसॉर्ट भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्या का था,जिसे घटना के कुछ ही घंटों बाद जेसीबी के गिरा दिया गया था। हालांकि, इस घटना पर भी सबूतों को मिटाने के आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!