सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुनवाई फिर टली,अब 24 फरवरी को संभावित तारीख।

सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुनवाई फिर टली,अब 24 फरवरी को संभावित तारीख।

दिल्ली-26 दिसम्बर 2025

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण से जुड़ा मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में टल गया है। इस मामले की सुनवाई पहले 3 फरवरी को निर्धारित थी, लेकिन अब अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी तय की है। मामले के टलने से क्षेत्र के प्रभावित लोगों को फिलहाल राहत मिली है, वहीं प्रशासन और रेलवे विभाग अगली सुनवाई को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं। बनभूलपुरा अतिक्रमण प्रकरण लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है और इस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को इंतजार है।

उत्तराखंड के बहुचर्चित और संवेदनशील बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस मामले की संभावित सुनवाई अब 24 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले यह मामला 3 फरवरी 2026 को सूचीबद्ध बताया गया था।

लगातार तारीखों में बदलाव से वर्षों से लंबित इस विवाद को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 दिसंबर को मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था,लेकिन उसी दिन एक अन्य प्रकरण में लंबी बहस के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। बाद में 16 दिसंबर 2025 को सुनवाई की संभावना जताई गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।इस मामले को लेकर अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!