भवाली-कैंची धाम मार्ग पर बड़ा हादसा,खाई में गिरी स्कार्पियो,दो महिलाओं समेत तीन की मौत रेस्क्यू जारी।

भवाली-कैंची धाम मार्ग पर बड़ा हादसा,खाई में गिरी स्कार्पियो,दो महिलाओं समेत तीन की मौत रेस्क्यू जारी।

नैनीताल-18 दिसम्बर 2025

भवाली के समीप एक स्कोर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा.वाहन सवार तीन लोगों की मौत चार लोग घायल बताये जा रहे हैं,रेस्क्यू अभियान जारी है.जानकारी अनुसार UP 25 नंबर का वाहन आज सवेरे 9:30 बजे करीब कैंची धाम की ओर जा रहा था कि तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे। ये लोग कैंची धाम दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

उत्तर प्रदेश के बरेली से श्रद्धालु कैंची धाम के दर्शन करने जा रहे थे। अभी ये लोग भवाली से करीब 3 किलोमीटर दूर निगलाट के पास पहुंचे थे कि इनकी स्कॉर्पियों कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार खाई में गिरने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुन ली। लोग अपना काम-धंधा छोड़कर दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन को भी दुर्घटना की सूचना दे दी।

पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमों से पहले लोग हादसा स्थल पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। एसडीआरएफ ने कार सवाल लोगों को बाहर निकाला. करीब 50 फीट गहरी खाई से दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को ऊपर सड़क तक लाना बहुत कठिन कार्य था। गांव वालों की मदद के एसडीआरएफ घायलों को सड़क तक लाई।तत्काल इन लोगों को नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।हादसे में 4 लोग घायल हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!