बड़ी कार्रवाई:- अवैध गैंबलिंग पर सर्जिकल स्ट्राइक,सिस्टम में लापरवाही पर भी कड़ा प्रहार,40 गिरफ्तार,पूरी चौकी सस्पेंड।

बड़ी कार्रवाई:- अवैध गैंबलिंग पर सर्जिकल स्ट्राइक,सिस्टम में लापरवाही पर भी कड़ा प्रहार,40 गिरफ्तार,पूरी चौकी सस्पेंड।

ऋषिकेश- 29 मार्च 2026

दून पुलिस ने अवैध जुआ और गैंबलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही एक हाई-प्रोफाइल जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि जुआ चलाने वाले होटल को सील कर दिया गया।

देहरादून के ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कैसीनो गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में देर रात छापेमारी कर बड़ी संख्या में लोगों जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके से कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य जिलों और राज्यों के लोग भी शामिल हैं। इस पूरे मामले पर एसएसपी देहरादून ने लापरवाही पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में जुआ सामग्री और नकदी बरामद हुई।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 3356 कैसीनो क्वाइन (टिक्की), 1 लाख 37 हजार 600 रुपए नकद और विभिन्न ब्रांड की 9 शराब की बोतलें बरामद की गईं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि जुआ पार्टी बड़े पैमाने पर और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही थी। मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली ऋषिकेश में उनके खिलाफ धारा 123/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 और आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।

➡️होटल मालिक फरार⤵️

पुलिस के मुताबिक, जिस होटल में यह अवैध जुआ पार्टी संचालित हो रही थी, उसकी पहचान हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग के रूप में हुई है. पुलिस ने कार्रवाई के बाद होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है,हालांकि होटल का मालिक छापेमारी के दौरान फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार ठिकानों पर दबिश दे रही है।

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

➡️पूरी चौकी सस्पेंड⤵️

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात स्थानीय पुलिस की लापरवाही का सामने आया है। एसएसपी देहरादून ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चौकी आईडीपीएल पर तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!