भाजपा विधायक अरविंद पांडे भाजपा नेता ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप।
उधमसिंह नगर-18 जनवरी 2026
गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।बाजपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने विधायक और उनसे जुड़े लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा और जान से मारने की धमकी देने की गंभीर आरोप लगाए हैं। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है, यही कारण है कि विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों पर एक के बाद एक जमीन पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लग रहे है। ऐसा ही एक और मामला बाजपुर में सामने आया है।
अरविंद पांडे पर BJP नेता ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप⤵️
भाजपा नेता संजय बंसल ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान को तहरीर दी। वहीं इसके बाद संजय बंसल ने एसडीएम अमृता शर्मा को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।
संजय बंसल ने किया SDM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन⤵️
ज्ञापन सौंपने के बाद, पीड़ित संजय बंसल ने SDM ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बंसल ने बताया कि MLA, उनके भाइयों और उनके कुछ रिश्तेदारों ने उनकी पुश्तैनी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी⤵️
बंसल का आरोप है कि केलाखेड़ा की एक बुजुर्ग महिला ने जब विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों के खिलाफ आवाज़ उठाई, तो उन्हें भी बोलने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो वह विरोध प्रदर्शन करने और भूख हड़ताल पर जाने के लिए भी तैयार हैं।
जांच के बाद होगी आगे की कार्यवाही: SDM⤵️
वहीं एसडीएम अमृता शर्मा ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील चकबंदी और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
