रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर नदी में गिरा बोलेरो कैंपर,रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे से एक शव किया बरामद।

रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर नदी में गिरा बोलेरो कैंपर,रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे से एक शव किया बरामद।

रुद्रप्रयाग-17 जनवरी 2026

ऋषिकेश – बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग शहर से लगभग 5 किमी दूर रेंतोली में देर रात एक बोलोरे वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में सवार एक व्यक्ति का शव बरामद हो गया है। जबकी वाहन का नदी में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वाहन में अन्य लोग भी सवार थे या नहीं, इसके लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वाहन रात के अँधेरे में हाईवे किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खायी से होते हुए अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन नदी में डूब गया है या बह गया है, कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

रुद्रप्रयाग में देर रात बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बीती रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के पास रेंतोली में बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे से एक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जिस गाड़ी की तलाश की जा रही है, वह शायद नदी में गिर गई है, और रात के अंधेरे की वजह से वह मौके से दिखाई नहीं दे रही थी। SDRF की टीम का तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!