देवर जोड़ता रहा हाथ,दरिंदे लूटते रहे भाभी की अस्मत,रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप,वीडियो बनाने का भी आरोप।
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)-24 फरवरी 2026
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रुद्रपुर में आयोजित ‘सरस मेले’ से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर हथियार के बल पर अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरस मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म⤵️
गैंग रेप की ये घटना उत्तराखंड के जनपद मुख्यालय रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 22 फरवरी की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने देवर के साथ मेले से घर लौट रही थी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, जब वे एक मैदान के पास पहुंचे, तभी दो मोटर साइकिलों पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे। ये भी कहा जा रहा है कि वो देवर के दोस्त थे, इसलिए देवर ने भी विरोध नहीं किया।
देवर के सामने किया गैंगरेप⤵️
पहले सामान्य बातचीत की गई, लेकिन कुछ ही देर में आरोपियों ने तमंचा निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए महिला को जबरन मोटर साइकिल पर बैठाया और एक सुनसान स्थान पर ले गए। देवर भाभी को बचाने गया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसके देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी उंगली चोटिल कर दी।
दुष्कर्म के आरोपियों ने वीडियो भी बनाया⤵️
घटना के दौरान महिला रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपियों ने खुद को शातिर अपराधी बताते हुए पुलिस से बेखौफ होने की बात भी कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस⤵️
सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि-फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसी भी आरोपीयों को बख्शा नहीं जाएगा।
