मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर दौरा,विकास कार्यों का निरीक्षण व खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर दौरा,विकास कार्यों का निरीक्षण व खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।

बागेश्वर- 07 दिसम्बर 2025

जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल सरयू नदी तट का भ्रमण कर वहाँ जारी विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनकी राय व फीडबैक लिया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें व उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!