कार की चपेट में आकर बालक गंभीर रूप से घायल,श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए किया रेफर।

कार की चपेट में आकर बालक गंभीर रूप से घायल,श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए किया रेफर।

सर में गंभीर चोट से बेहोशी की हालत में बच्चा,शिवरात्री के मौके पर मां के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था शिवांश।

मेहलचोरी (गैरसैंण)-15 फरवरी 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

कोतवाली गैरसैंण के अंतर्गत फरसों गांव में कार से टकराकर 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, सर व गर्दन में आई गंभीर चोटों को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घायल बच्चे को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पंहुची पुलिस ने फिलहाल वैगन आर कार संख्या यूके 11 -7088 को कब्जे में ले लिया है। कार चला रही गैरसैंण की महिला से फिलहाल शुरूआती जानकारी ले ली गयी है। मेहलचोरी बाजार से से लगभग 2 किलोमीटर आगे फरसों गांव का 7 वर्षीय शिवांश पुत्र देवेन्द्र सिंह शिवरात्री पर्व के मौके पर अपनी मां निर्मला देवी,छोटी बहन व अन्य ग्रामीणों के साथ धुनारघाट के शिवालय मंदिर से लौटकर आ रहे थे। गाडी से उतरने के कुछ देर बाद ही मेहलचौरी से गैरसैंण की तरफ जा रही है वैगन आर कार की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित पुलिस में सेवारत ग्रामीण जीतेन्द्र नेगी ने घायल शिवांश को बेहोशी की हालत में अपने वाहन से तुरंत गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया ,जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन रावत की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने घायल बच्चे का गहन निरीक्षण किया ,जांच में सर में गंभीर चोटें पाए जाने के बाद घायल बच्चे को तत्काल एंबुलेंस के साथ मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले को लेकर मेहलचौरी चौकी प्रभारी बिशन लाल ने बताया की घायल बच्चे को उचित ईलाज के लिए जिला प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है। श्रीनगर में आगे के उपचार की आवश्यकता को देखते हुए वहां से एअरलिफ्ट की व्यवस्था की तैयारी के लिए भी प्रशासनिक सूचना प्रेषित कर गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!