उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी का स्पष्ट संदेश-कुख्यात वाल्मिकी गैंग को जड़ तक करेंगे नेस्तनाबूत।

उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी का स्पष्ट संदेश-कुख्यात वाल्मिकी गैंग को जड़ तक करेंगे नेस्तनाबूत।

देहरादून-06 दिसम्बर 2025

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के द्वारा उत्तराखंड पुलिस का पदभार संभालते ही इनामी एवं वांछित अपराधियों के साथ-साथ संगठित गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए गए थे,जिसके अंतर्गत कुख्यात गैगस्टरों एवं सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यावाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुक्रम में एसटीएफ द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रवीण वाल्मीकि गैंग के सम्बन्ध में पिछले माह में प्राप्त गोपनीय सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर एसटीएफ ने जांच करने के पश्चात 27 अगस्त को एसटीएफ की ओर से थाना गंगनहर पर मु.अ.सं. 415/25 धारा 120 बी,420,467,468,471 भा.द.वि. एवं 111, 351, 352 बीएनएस का अभियोग कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मिकी उसका भतीजा मनीष बाँलर, पंकज अष्ठवाल आदि 06 लोंगो के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। इस प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा मामले की विवेचना एसटीएफ को सुपुर्द की गयी। जिसके पश्चात इस प्रकरण में पहली बार वाल्मिकी गैंग के 02 सदस्यों मनीष बाँलर और पंकज अष्ठवाल निवासीगण ग्राम सुनेहरा थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को थाना गंगनहर क्षेत्र में दबीश मारकर गिरफ्तार किय़ा गय़ा । मनीष बाँलर एवं पंकज अष्टवाल से पूछताछ में जमीन की विक्रय करने वाली फर्जी रेखा व संलिप्त सदस्यों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर फर्जी रेखा बनी महिला निर्देश पत्नी कुलदीप सिंह निवासी ज्वालपुर हरिद्वार की भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब इस प्रकरण में आकाश सक्सेना पुत्र विनय सक्सेना निवासी श्यामनगर रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार कर ज़ेल भेजा गया।

दर्ज प्रकरण का विवरण⤵️

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि रुड़की क्षेत्र के ग्राम सुनेहरा के रहने वाले श्याम बिहारी की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी जिसकी करोड़ो रुपए की बेशकीमती संपत्ति ग्राम सुनेहरा क्षेत्र में स्थित है श्याम बिहारी की मृत्यु के पश्चात इस संपत्ति की देखभाल उसका छोटा भाई कृष्ण गोपाल कर रहा था वर्ष 2018 में प्रवीण वाल्मीकि गैंग द्वारा इस संपत्ति को कब्जा करने की नियत से कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पश्चात इस संपत्ति की देखभाल श्याम बिहारी की पत्नी रेखा द्वारा की जाने लगी तो प्रवीण वाल्मीकि द्वारा रेखा को धमकाकर संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बनाया गया परंतु वह नहीं मानी तो उसके भाई सुभाष पर वर्ष 2019 में अपने भतीजे मनीष बॉलर व उसके साथियों के साथ गोली चलवायी गई, जिसमें धारा 307 भा.द.वि. का मुकदमा थाना गंगानगर पर पंजीकृत कराया गया । इन दोनों घटनाओं से रेखा का परिवार डर गया और वह रुड़की क्षेत्र छोड़कर कहीं अज्ञात स्थान पर छिप कर रहने लगे । इसके बाद रेखा व कृष्ण गोपाल की संपत्ति को प्रवीण वाल्मिकी व उसके सदस्यों द्वारा फर्जी रेखा व कृषण गोपाल की पत्नी स्नेहलता बनाकर फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार की गई तथा इन सम्पत्तयों को आगे बेचा गया इस काम में मनीष बाँलर का सहयोगी पंकज अष्टवाल था जिसने रेखा की फर्जी पावर अटार्नी अपने नाम करवाकर करोंड़ो मूल्य की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द कर आगे बेचा । प्रवीण वाल्मीकि गैंग का इतना भय था कि इस परिवार ने अपनी जान माल की रक्षा के लिए किसी से कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। अब इस प्रकरण में एसटीएफ की टीम ने अपनी विवेचना मे पाया कि आकाश सक्सेना पुत्र विनय सक्सेना निवासी श्यामनगर रुड़की हरिद्वार प्रवीण बाल्मीकि का गैंग का सक्रिय सदस्य जो इस मुकदमे में काफी टाइम से वांछित चल रहा था जिस पर 5 हजार का इनाम घोषित था व एसटीएफ टीम द्वारा 5 दिसम्बर को रूड़की छेत्र से गिरफ़्तार किया गया।

गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता-

1. आकाश सक्सेना पुत्र विनय सक्सेना निवास श्यामनगर रुड़की हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!