नैनीझील में मिला 9 दिन से लापता युवक का शव,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

नैनीझील में मिला 9 दिन से लापता युवक का शव,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

नैनीताल-03 जनवरी 2026

सरोवर नगरी नैनीताल झील में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 25 दिसम्बर क्रिसमस डे के दिन से युवक घर से लापता चल रहा था। काफी ढूंढ खोज के बाद भी युवक का कही पता नहीं चल पा रहा था। वहीं आज नैनी झील में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक युवक की 9 दिनों की गुमशुदगी के बाद आज सवेरे नैनीझील से शव मिलने के बाद शहर में शोक का माहौल पसर गया। पुलिस ने झील से शव निकालकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया। नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक शव उतराता दिखाई दिया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय नाविको की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

मामले के अनुसार, पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 20 वर्षीय युवक लापता था।परिजनों ने मल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है। युवक के अबतक वापस नहीं लौटने की जानकारी दी गई थी। आज सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र रोहन के रूप में की। मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुष्कर के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!