तराई में घना कोहरा,पहाड़ों में कंपकंपाती ठंड,जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम।

तराई में घना कोहरा,पहाड़ों में कंपकंपाती ठंड,जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम।

उत्तराखंड-05 फरवरी 2025

उत्तराखंड में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल शामिल हैं। कोहरे और पाले के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है, हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के किसी भी जिले में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन 6 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड⤵️

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।

बद्रीनाथ – न्यूनतम तापमान -20°C

केदारनाथ – न्यूनतम तापमान -15°C

इन तापमानों के चलते तीर्थ क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड महसूस की जा रही है।

मैदानी और पर्यटन क्षेत्रों में भी ठंड का असर⤵️

नैनीताल – 6°C
हरिद्वार और श्रीनगर – 10°C
ऋषिकेश – 11°C

सुबह के समय कोहरे और रात में पाले से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।राजधानी देहरादून में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या कुहासा छा सकता है।

अधिकतम तापमान: 24°C
न्यूनतम तापमान: 9°C

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत मिल सकती है।

बीते दिन ऐसा रहा मौसम

बुधवार को प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली रही, जबकि सुबह और रात में ठंड महसूस की गई।

देहरादून – अधिकतम 23.6°C, न्यूनतम 8.8°C

मसूरी – न्यूनतम 4.2°C

पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ पाले और मैदानी इलाकों में कोहरे से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

6 फरवरी: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

7 फरवरी: राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

8 फरवरी: किसी भी जिले में बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं है। 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!