डोईवाला में उप शिक्षा अधिकारी 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार,विजलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।

डोईवाला में उप शिक्षा अधिकारी 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार,विजलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।

डोईवाला (देहरादून)-01 अप्रैल 2026

देहरादून जनपद के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट गिरफ्तार।

नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।

ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर मांगी थी एक लाख रुपए की रिश्वत।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी थी रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी।जानकारी मिलने पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बुना था जाल।

ट्रैप के अनुसार नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था अधिकारी।विजिलेंस के द्वारा दिए गए नोट पकड़ते ही अधिकारियों ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गई गहन पूछताछ। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया जल्द ही मामले में जांच के साथ होगी अग्रिम कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!