ऑपेरशन प्रहार के तहत दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बिहार के कल्लू गैंग का 01 लाख का शातिर ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में।
देहरादून-01 अप्रैल 2026
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्शन में है। उत्तराखंड पुलिस ने ऑपेरशन प्रहार शुरू किया है,जिसके तहत बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।अब ऑपेरशन प्रहार के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के कल्लू गैंग का 1 लाख का शातिर इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आया है. आरोपी 6 महीने पहले ओडिशा के जिला कारागार कटक से जेल तोड़कर फरार हुआ था।
आरोपी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए ओडिशा पुलिस ने दून पुलिस को जानकारी दी है।ओडिशा पुलिस ने बताया था कि आरोपी त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है।ओडिशा पुलिस की जानकारी के बाद एसएसपी देहरादून एक्शन में आए। उन्होंने आरोपी बदमाश की धरपकड़ के लिए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व टीम गठित की। ओडिशा पुलिस को भी इसमें शामिल किया गया था।पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाई, जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध कार संख्या पीबी-10-डीएन-0508 को पुलिस टीम ने घेराबंदी की गई। कार को नटराज चौक से टिहरी जाने वाले मार्ग पर सुमन पार्क के पास रोका, जिसे चेक किया गया। कार की पिछली सीट पर बैठे राजा साहनी की पहचान की गई। जिसके बाद कल्लू गैंग के 1 लाख का शातिर इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम राजा साहनी (पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय बिहार) है। राजा सिंह न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कटक में बंद था। वह अक्टूबर के महीने जेल तोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का ईनाम घोषित किया।
➡️गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास⤵️
मु.अ.सं.- 594/25 धारा 262, 3(5) बीएनएस, थाना चौदवार, जनपद कटक, ओडिशा।
मु.अ.सं.- 07/25 धारा: 109, 310(3), 61(2)(ए) बीएनएस थाना पानीकोईली, जिला जजपुर, ओडिशा।
आरोपी से पूछताछ में उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी आपराधिक अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।
