ड्राइवर की बड़ी लापरवाही- बिना ड्राइवर के 100 मीटर खाई में गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान।

ड्राइवर की बड़ी लापरवाही- बिना ड्राइवर के 100 मीटर खाई में गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान।

सहसपुर (देहरादून)- 08 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आज (सोमवार) सुबह सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धलानी में संस्कार स्कूल की बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

​ड्राइवर की लापरवाही बनी हादसे का कारण⤵️

​स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार,यह दुर्घटना ड्राइवर की घोर लापरवाही के कारण हुई. बताया जा रहा है कि, बस ड्राइवर बच्चों को उतारने के दौरान बस को खड़ी अवस्था में छोड़कर कहीं चला गया था। इस दौरान, बस ढलान पर अचानक अपने आप चलने लगी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर बढ़ने लगी।

​छात्रों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा⤵️

​बस के खाई की ओर बढ़ते देख, बस में सवार छात्रों ने साहस का परिचय दिया और छात्रों ने बिना समय गंवाए चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे वे बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए. छात्रों की इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!