टिहरी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर,2 लोगों की दर्दनाक मौत।

टिहरी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर,2 लोगों की दर्दनाक मौत।

टिहरी गढ़वाल-02 अप्रैल 2026

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला नही थम रहा है। आए दिन किसी न किसी हादसे में लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं.टिहरी गढ़वाल के क्यारी गांव के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित हुआ और गहरी खाई में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक (UK09CA-0639) नंबर का डंपर हादसे का शिकार हुआ है। ये डंपर लम्बबगांव के अभिषेक राणा का है,जिसे ड्राइवर सूरज राठौड़ चला रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक कहीं से माल खाली करवाकर वापस लौट रहा था। ट्रक में सूरज और रौणिया गांव का गजेंद्र रांगड़ भी था। क्यारी गांव के ऊपर वाहन पर ब्रेक नहीं लग पाया। चढ़ाई काफी ज्यादा थी और डंपर बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत-बचाव कार्य चलाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान:-1. गजेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष.
2- सूरज राठौड़ निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 वर्ष वाहन चालक के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!