गैरसैंण के मोहरापानी के मोहन के घर में आगजनी से स्कूटी स्वाहा,घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता,घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी।

गैरसैंण के मोहरापानी के मोहन के घर में आगजनी से स्कूटी स्वाहा।

घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता,घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी।

कुनीगाड (मेहलचौरी)
रिपोर्ट- प्रेम संगेला

कोतवाली गैरसैंण के अंतर्गत कुनीगाड क्षेत्र के कल्याणा ग्राम पंचायत में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मोहरापानी गांव निवासी मोहन सिंह रावत पुत्र पदम सिंह रावत के निर्माणाधीन घर में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है।जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा चौकी मेहलचौरी में दर्ज करवाकर मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक मौका मुआयना तक न किए जाने को लेकर पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली भी चर्चाओं के घेरे में है।
मामले में लिखित शिकायत के अनुसार मोहन सिंह रावत ने बताया कि 6 दिसंबर को शाम लगभग साढे चार बजे उनके निर्माणाधीन आवास में कुछ अज्ञात उपद्रवियों द्वारा आग लगा दी गई थी।जिससे वहां खड़ी स्कूटी वाहन,मौन पालन बक्से मय मधुमक्खीयों के व बिजली का मीटर व फिटिंग पूरी तरह से जल गए।इस दौरान वे नजदीकी जंगल में बकरियां चुगा रहे थे,घर से धुआं उठता देख आनन-फानन में छोटे बेटे रजनीश के साथ घर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया ।इस दौरान वहां खडी चचेरे भाई की स्कूटी पूरी तरह जल गई,जबकि पास में ही खडा एक चौपहिया वाहन आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।घटना में दीवारों पर लगे नये रंग के आग पकड़ने से दीवारें व छत भी चटक गई हैं।मामले को लेकर स्कूटी मालिक मोहन के चचेरे भाई मेहरबान सिंह द्वारा रविवार को ही मामले की शिकायत मेहलचौरी चौकी में दर्ज करवा दी गई थी,जबकि शनिवार को ही घटना की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी गई थी,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।मोहन ने बताया की आग बुझाने के दौरान बेटे के अत्यधिक धुएं के कारण जहां तबियत बिगड़ गई वहीं पैर फिसलने से बुढ्ढी मां को भी चोट लगने के कारण वे लिखित शिकायत दर्ज करवाने मंगलवार को ही आ पाए।उन्होंने अभिलंब मौका-मुआयना कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मामले में चार दिन बीतने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा कोई सक्रियता न दिखाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट ने पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए आग लगने के कारणों का खुलासा करने की मांग की है।उन्होंने कहा की पहाड़ के शांत इलाकों में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उप प्रमुख गैरसैंण लीलाधार जोशी ने कहा की पीड़ित बकरी पालन कर आजीविका चलता है,ऐसी घटना से जहां उसका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है,वहीं क्षेत्र में अशांति का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!