गंगा पब्लिक स्कूल मेहलचौरी ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव,विधायक अनिल नौटियाल ने नये भवन का किया लोकार्पण।
मेहलचौरी (गैरसैंण)- 29 मार्च 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला
विकासखंड गैरसैंण के मेहलचौरी बाजार स्थित गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नौनिहालों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही प्रेरणादायी नाटकों का मंचन किया,भारी संख्या में पंहुचे दर्शकों व अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतीयों की सराहना कर नौनिहालों का मनोबल बढाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल द्वारा विधायक निधि से निर्मीत स्कूल के भवन का लोकार्पण किया। नवनिर्मित भवन में 9 कक्षा-कक्ष विधालय प्रबंधन द्वारा तो सभा कक्ष का निर्माण 5 लाख रूपये की विधायक निधि से निर्मीत किया गया है। वार्षिकोत्सव में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गढ़वाली,कुमाऊनी,हिमाचली व जौनसारी गीतों की धूम रही,वहीं कई प्रेरणादाई नाटकों का सजीव मंचन कर बेहतर समाज निर्माण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अनिल नौटियाल द्वारा दीप प्रज्जवलन ओर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं निकिता,मोनिका व मानवी ने स्वागत भाषणों के माध्यम से सभी का अभिनंदन किया। छात्र आयुष द्वारा कीर्तन व वैदिक मंत्रोच्चार का पाठ किया गया। छात्रा भूमि द्वारा गणेश वंदना तो छात्र सचिन द्वारा योगाभ्यास का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने वार्षिकोत्सव में शामिल दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल ओर मां हमारी पहली पाठशाला है,जहां बच्चों को संस्कारों को सीखने का मौका मिलता है,वहीं वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रमों से छोटे-छोटे नौनिहालों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलता है। स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण को उत्कृष्ट बताते हुए सहयोग के रूप में फर्नीचर इत्यादि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण दुर्गा रावत ने कहा की वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रमों से अभिभावकों को अपने पाल्यों के मूल्यांकन का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के नोनीहालों द्वारा गढ़वाली गीतमाला के साथ ही बम बम भोले, पांडव नृत्य ,हिमाचली नृत्य गीत, आदिवासी जीवन शैली पर आधारित गीत ओर राजस्थानी लोकगीत घूमर -घूमर पर शानदार नृत्य गीत की प्रस्तुती दी। वहीं अलग-अलग विषयों पर नाटकों के माध्यम से प्रेरणादाई संदेशात्मक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें मुख्य रूप से वर्तमान में फास्ट फूड की चपेट में आते बच्चों के स्वास्थ्य पर पडते कुप्रभाव से बचाने,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने,छोटे शहरों की समस्याओं,देश के सैन्य गौरव का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर, जीतू बग्डवाल की वीरगाथा के साथ ही आधुनिक समाज में मां-बाप को वृद्धाश्रम में छोड़ देने के बाद उन पर गुजरने वाली आपबीतियों का सजीव चित्रण नाटकों के माध्यम से किया,जिस पर दर्शकों की नम आंखों ने नौनिहालों के नाटक प्रस्तुतीयों को अपना मौन समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि विद्यालय द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क सेवा दी जा रही है ,जिसमें वे भी सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रजनी नेगी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि शिक्षकों ओर अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है।
विद्यालय के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश कुमार बिष्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रमुख दुर्गा रावत,कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भट्ट ,ज्येष्ट प्रमुख लीलाधर जोशी,जिला पंचायत सदस्य कुशरानी अनीता रावत,आन्द्रपा के जगदीश रावत,भरसार प्रमुख डा. मधुलिका पांडे ,चौकी प्रभारी बिशन लाल,व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,खाध निरीक्षक सुरेन्द्र नेगी,सुमती बिष्ट , हीरा सिंह नेगी,प्रभा देवी,प्रधानाचार्य जगदीश राज,विधा मंदिर के पूरन सिंह बिष्ट,जीआईसी आगरचट्टी के प्रधानाचार्य यशवंत शाह,धीरेन्द्र भंडारी,हुकम सिंह,जगमोहन कठैत,बलवीर रावत,नरेंद्र रावत,बलवीर कुंवर,अमर सिंह मनाई ,प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज नेगी,प्रधान गोगना अमरदीप नेगी ,स्यूणी तल्ली के सुरेंद्र नेगी,मेहलचौरी की रेनू नेगी,सिलंगा की दीपा देवी,मेखौली की सुनीता पटवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य सिलंगा वीरेंद्र नेगी,राधा देवी,हरीश पंवार,सुरेन्द्र संगेला,सुरेश रावत,शशी मोहन कठायत,कै.मंगल सिंह बिष्ट सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि व अभिभावक गण उपस्थित रहे।
