गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत,बदमाशों ने मारी थीं तीन गोलियां,जानिए क्या है पूरी कहानी।

गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत,बदमाशों ने मारी थीं तीन गोलियां,जानिए क्या है पूरी कहानी।

हरिद्वार-27 दिसम्बर 2025

कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की शनिवार सुबह एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दिनों पुलिस कस्टडी में हुए दिनदहाड़े हमले के बाद वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। एम्स प्रशासन ने सुबह करीब 7 बजे उसे मृत घोषित किया। मौत की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलाय मोहंती ने की। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमॉर्टम एम्स ऋषिकेश में ही किया जा रहा है।

पुलिस गाड़ी को घेरकर मारी गई थीं गोलियां⤵️

तीन दिन पहले हरिद्वार में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया था। मेरठ के कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को जब कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने लक्सर फ्लाईओवर के पास जाम का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को पेट में गोली लगी, जबकि क्रॉस फायरिंग में दो कॉन्स्टेबल भी घायल हुए थे।

आंतों में लगी गोली, हालत बनी रही नाजुक⤵️

परिजनों के मुताबिक गोली विनय त्यागी की आंतों में लगी थी, जिससे भारी अंदरूनी नुकसान हुआ। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और आखिरकार शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

बेटी का आरोप-जान का खतरा बताया था,सुरक्षा नहीं मिली⤵️

विनय त्यागी की बेटी तन्वी भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता को पहले से ही अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट और जेल प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। तन्वी ने यह भी आरोप लगाया कि बीते तीन दिनों में पुलिस प्रशासन ने उन्हें अपने पिता से ठीक से मिलने या बात करने नहीं दी। सिर्फ एक-दो बार दूर से देखने की अनुमति मिली।

750 करोड़ की चोरी और साजिश का आरोप⤵️

मामले को और सनसनीखेज बनाते हुए विनय त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने बड़ा आरोप लगाया है। उनके अनुसार देहरादून से करीब 750 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी, जिसमें नकदी, ज्वैलरी और बेनामी संपत्तियों के कागजात शामिल थे। यह माल एक ठेकेदार सुभाष त्यागी का बताया जा रहा है, जिसने ईडी से बचने के लिए इसे एक डॉक्टर के यहां छिपाया था। सीमा त्यागी का दावा है कि विनय को इस राज की जानकारी हो गई थी और पुरानी रंजिश के चलते उसने पूरा माल चोरी कर लिया। विनय इसे ईडी को सौंपने वाला था, लेकिन इससे पहले ही देहरादून पुलिस ने उसे पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पेशी के दौरान उस पर हमला इसी साजिश का हिस्सा था, ताकि वह किसी जांच एजेंसी के सामने सच न उगल सके। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

58 से ज्यादा संगीन मुकदमे⤵️

विनय त्यागी का अपराध जगत में लंबा और खूनी इतिहास रहा है। उस पर हत्या, अपहरण, डकैती जैसी संगीन धाराओं में 58 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मेरठ में उसका नाम पहली बार 2015 में तब सुर्खियों में आया, जब दो युवकों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।वह बदन सिंह बद्दो, नीरज भाटी और भूपेंद्र बाफर जैसे कुख्यात अपराधियों के गैंग से जुड़ा रहा। लंबे समय तक वह दुबई में भी रहा और बाद में चोरी-छिपे भारत लौटकर दिल्ली में किराए के फ्लैट में रहने लगा। जून 2024 में मेरठ एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

सवालों के घेरे..⤵️

विनय त्यागी की मौत के साथ ही कई सवाल खड़े हो गए हैं..

क्या पुलिस कस्टडी में उसकी सुरक्षा में चूक हुई?

क्या 750 करोड़ की कथित चोरी का राज अब हमेशा के लिए दफन हो गया?

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?

विनय त्यागी उर्फ टिक्कू पुत्र सेवाराम त्यागी निवासी- 139/1 जाग्रति विहार थाना मेडिकल मेरठ उ.प्र. स्थाई पता- ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश

अपराधिक इतिहास अभियुक्त विनय त्यागी⤵️

1.मु.अ.स. 285/1985 धारा 364 भादवि थाना मेडिकलमेरठ
2. मु.अ.स. 289/1985 धारा 364 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
3.मु.अ.स. 626/1993 धारा 307 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
4.मु.अ.स. 438/2005 धारा 302 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
5.मु.अ.स. 98/2010 धारा 307 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
6.मु.अ.स. 138/2015 धारा 302 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
7.मु.अ.स. 321/2009 धारा 307/506 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
8.मु.अ.स. 85/2012 धारा 147/148/149 भादवि थाना सिविल लाईनमेरठ
9.मु.अ.स. 62/1996 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मेडिकल मेरठ
10.मु.अ.स. 33/2003 धारा 3/4 G थाना मेडिकल मेरठ
11.मु.अ.स. 24/2000 धारा 395/397 भादवि थाना मेडिकल मेरठ
12.मु.अ.स. 292/2000 धारा 395/397 भादवि थाना मेडिकल मेरठ
13.मु.अ.स. 119/2000 धारा 110 G थाना मेडिकल मेरठ
14.मु.अ.स. 115/2007 धारा 110 G थाना मेडिकल मेरठ
15.मु.अ.स. 66/2012 धारा 110 G थाना मेडिकल मेरठ
16.मु.अ.स. 289/2005 धारा 364 ए भादवि थाना मेडिकल मेरठ
17.मु.अ.स. 191/2005 धारा 110 G थाना मेडिकल मेरठ
18.मु.अ.स. 265/1995 धारा 364 ए भादवि थाना मेडिकल मेरठ
19.मु.अ.स. 382/1993 धारा 392/506 भादवि थाना कंकेरखेडामेरठ
20.मु.अ.स. 625/2011 धारा 302 भादवि थाना कंकेरखेडामेरठ
21.मु.अ.स. 64/2003 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना लालकुर्ती मेरठ
22.मु.अ.स. 342/2000 धारा 395/397 भादवि थाना लालकुर्ती मेरठ
23.मु.अ.स. 343/2000 धारा 302/397 भादवि थाना लालकुर्ती मेरठ
24.मु.अ.स. 62/2002 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना लालकुर्ती मेरठ
25.मु.अ.स. 608/2000 धारा 302 भादवि थाना लालकुर्ती मेरठ
26.मु.अ.स. 318/1999 धारा 302/342/120B भादवि थाना सदर बाजारमेरठ
27.मु.अ.स. 195/2000 धारा 302/397 भादवि थाना सदर बाजार मेरठ
28.मु.अ.स. 431/2021 धारा 506/386/120B भादवि थाना नौंचदी मेरठ
29.मु.अ.स. 465/2021 धारा 302/201 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेरठ
30.मु.अ.स. 13/1996 धारा 379/411 भादवि थाना नई मण्डी मु.नगर
31.मु.अ.स. 99/2011 धारा 302 भादवि थाना नई मण्डी मु.नगर
32.मु.अ.स. 119/2000 धारा 110 G थाना पुरकाजी मु.नगर
33.मु.अ.स. 21/1996 धारा 452/302/120 बी भादवि थाना पुरकाजी मु.नगर
34.मु.अ.स.162/1997 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पुरकाजी मु.नगर
35.मु.अ.स. 304/2006 धारा 384/506/504 भादवि थाना पुरकाजी मु.नगर
36.मु.अ.स. 364/2006 धारा 3/4 G थाना पुरकाजी मु.नगर
37.मु.अ.स. 265/2006 धारा 147/148/149 भादवि थाना पुरकाजी मु.नगर
38.मु.अ.स. 375/2007 धारा 110 G थाना पुरकाजी मु.नगर
39.मु.अ.स. 283/2010 धारा 3/4 G थाना पुरकाजी मु.नगर
40.मु.अ.स. 620/2010 धारा 147/148/149/447/504/506 भादवि थाना पुरकाजी मु.नगर
41.मु.अ.स. 310/2010 धारा 387/507 भादवि थाना पुरकाजी मु.नगर
42.मु.अ.स. 333/2020 धारा 147/323/376G/377/406/506 भादवि थाना पुरकाजी मु.नगर
43.मु.अ.स. 42/2016 धारा 307/147/148/149/323 भादवि थाना छपार मु.नगर
44.मु.अ.स. 209/2018 धारा 182/211/388/120बी भादवि थाना छपार मु.नगर
45.मु.अ.स. 346/1998 धारा 364 ए/368/216 भादवि थाना सिविल लाईन मु.नगर
46.मु.अ.स. 48/1996 धारा 392/411 भादवि थाना रामपुर सहारनपुर
47.मु.अ.स. 007/1996 धारा 392/411 भादवि थाना झबरेडा हरिद्वार
48.मु.अ.स. 218/1992 धारा 364/365 भादवि थाना रूडकीह रिद्वार
49.मु.अ.स. 42/2016 धारा 364 ए /399/120 बी भादवि थाना प्रेमनगर देहरादून
50.मु.अ.स. 59/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना प्रेमनगर देहरादून
51.मु.अ.स. 279/1996 धारा 25/54/59 भादवि थाना आनन्द विहार दिल्ली
52.मु.अ.स. 195/12धारा 307/323/325/427 भादवि अटरिया सीतापुर
53.मु.अ.स. 288/2001 धारा 304/411 भादवि थाना लिंकरोड गाजियाबाद
54.मु.अ.स. 291/2000 धारा 392 भादवि. थाना इदिरांपुरम गाजियाबाद
55.मु.अ.स. 29/2000धारा 302 भादवि. थाना इदिरांपुरम गाजियाबाद
56.मु.अ.स. 16/2002धारा 25 A AC Tथाना खुर्जा बुलन्दशहर
57.मु.अ.स. 219/1995 धारा 25/67/59 A ACT थाना आनन्द बिहार दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!