बूंद बूंद पानी को तरस रहे गोपेश्वर नगरवासी,पेयजल किल्लत को लेकर नगरवासियों ने की सड़क जाम,आमरण अनशन की दी चेतावनी।

बूंद बूंद पानी को तरस रहे गोपेश्वर नगरवासी,पेयजल किल्लत को लेकर नगरवासियों ने की सड़क जाम,आमरण अनशन की दी चेतावनी।

गोपेश्वर (चमोली)-09 दिसम्बर 2025
रिपोर्ट- सुरेंद्र रावत.

लगातार पेयजल की समस्या से जूझ रहे गोपेश्वर नगरवासियों के सब्र का बांध आज टूट गया.गुस्साये नगर वाशियों ने जलसंस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नगर वासियों द्वारा राष्टीय राजमार्ग चमोली को हल्दापानी में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बताते चलें कि विगत लम्बे समय से गोपेश्वर नगर में सुचारू रूप से पेजयल आपूर्ति नहीं हो पा रही है,जिस कारण आये दिन नगरवासी बूंद बूंद पानी को तरसने के लिए मजबूर हैं.नगरवासी समस्या के समाधान के लिए पेयजल निगम,जल संस्थान के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय से पत्राचार कर रहे हैं,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.वहीं विभाग के सामने भी नगर वासियों को सुचारू पेयजल की आपूर्ति करवाना चुनौती बनी हुई है।

पेयजल की समस्या से जूझ रहे नाराज नगरवासियों ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर आज हल्दापानी में सडक जाम का निर्णय लिया,और दो घण्टे तक रोड को जाम कर दिया. इस दौरान दोनों और दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गई. नाराज नगरवासियों को मनाने पुलिस,तहसील प्रशासन व जल संस्थान के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे,तो इस दौरान आंदोलनकारियों की प्रशासन से तीखी नोक झोक हुई। हालोंकि जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा नगर में दो दिनों के अन्तर्गत पेजयल समस्या को सुचारू किये जाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जाम खोला व सड़क मार्ग को सुचारु किया गया.

इस दौरान प्रदर्शनकारी अनसूया देवी ने कहा कि जलसंस्थान कर्मियों की लापरवाही के कारण हमें बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है.कहा कि सड़कों व नालियों में पानी बह रहा है लेकिन नल में एक बूंद पानी नही आ रहा है.कहा कि नगर वाशियों द्वारा कई बार जलसंस्थान कार्यालय में जाकर स्तिथि से अवगत कराया गया लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं.

नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षद दीपक बिष्ट ने कहा कि विगत कई महीनों से गोपेश्वर नगर में पेयजल की समस्या बनी हुई है.जिस कारण नगरवाशियों को आये दिन समस्या से दो चार होना पड़ रहा है.कहा कि जलसंस्थान की बड़ी लापरवाही के चलते आज नगरवाशियों को सड़क पर उतरकर अपनी समस्या का समाधान करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.दीपक बिष्ट ने जलसंस्थान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के अंदर पानी की व्यवस्था को सुचारु नही किया गया तो उनके द्वारा आमरण अनशन शुरू किया जायेगा,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जलसंस्थान की होगी।

वहीं इस मामले को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता का कहना है कि कुछ जगहों पर स्रोत से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैै,जिसका मरम्मत कार्य पूरा हो गया है, शीर्घ ही नगरवासियो को इस समस्या से निजात मिल जायेगी। कहा कि विभाग के कर्मचारी लगातार पेयजल लाइन के सुधारीकरण के कार्य में जुटे हुए हैं। जल्द पानी सुचारू कर दिया जाएगा।

बता दें कि विगत दिवस सोमवार को पेजयल समस्या को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में भी नगर के प्रबुद्ध लोग पेयजल निगम एवं जलस्थान कार्यालय पहुंचे थे,इस दौरान लोगों ने संबंधित विभाग को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी.उन्होंने कहा कि करोड़ों के लागत से निर्मित योजना से नगर को पेयजल आपूर्ति न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!