हल्द्वानी नगर निगम के पार्षद ने युवक को मारी गोली,युवक की मौत,बीजेपी पार्षद को पुलिस ने हिरासत में लिया।
हल्द्वानी (नैनीताल)- 05 जनवरी 2025
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीजेपी पार्षद पर एक युवक की गोली मारने हत्या करने का आरोप लगा है। आनन-फानन में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में देर रात रामपुर रोड क्षेत्र के पार्षद ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पार्षद को भी हिरासत में लिया है। सुबह से ही कोतवाली में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र के पार्षद ने कल देर रात घर के बाहर अज्ञात कारणों के चलते युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई वैसे ही एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी द्वारा बताया गया कि कल देर रात्रि मृतक नितिन लोहनी और वह गौलापार गए हुए थे। जब वह अपने घर हल्द्वानी लौट रहे थे तभी नितिन ने बीजेपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू से मिलने की बात कही और वह दोनों पार्षद के घर चले गए। जिसके बाद उन्होंने गेट पर बेल बजाई कुछ देर बाद पार्षद अमित बिष्ट असलहा के साथ गेट पर पहुंचा और दोनों पर तान दिया। इस दौरान पार्षद ने पहला फायर जमीन में किया। डर से नितिन मौके से भगाने लगा तो आरोपी पार्षद द्वारा उस पर गोली चला दी। गोली लगने से नितिन नाली में जा गिरा जब वह उसे उठाने के लिए पहुंचा तो और लोग भी हथियारों के साथ वहा पर पहुंच गए इस दौरान वह जान बचा कर मौके से भाग गया।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के बाद लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लगा हुआ है। एएसपी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि हादसा कल रात्रि का है। गोली लगने से युवक की मौत हुई है। आरोपी पार्षद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हुई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
