हाईकोर्ट को सिद्धार्थ साह के रूप में मिला दसवां न्यायाधीश,चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ।

हाईकोर्ट को सिद्धार्थ साह के रूप में मिला दसवां न्यायाधीश,चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ।

नैनीताल-08 जनवरी 2026

अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है। हालांकि मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एक दिन बाद यानी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को एक और न्यायाधीश सिद्धारत साह के रूप में मिला है। सभी न्यायाधीशों की मौजूदगी में मुख्य न्यायाधीश जे.नरेंद्र ने अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आज सभी न्यायाधीशों की मौजूदगी में रजिस्ट्रार जर्नल योगेश कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश से अनुमाती मांग राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित भारत सरकार के न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन को पढ़ा। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र को भी पढ़ा।

अधिवक्ता सिद्धारत साह को आमंत्रित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद प्रोसीडिंग को बंद कर दिया गया।

आपको बता दें कि नैनीताल निवासी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने नैनीताल के सैंट जोसफ कॉलेज से हाईस्कूल तक कि शिक्षा ग्रहण करी। इसके बाद उन्होंने नैनीताल के ही बिड़ला विद्या मंदिर से इंटर किया और स्नातक के लिए दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज गए। उन्होंने, अल्मोड़ा लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी।

इस मौके ओर वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के साथ सदस्य सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल धर्मेंद्र सिंह अधिकारी, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल कुमार श्रीवास्तव आदि ने इस अवसर को सफल बनाया।

न्यायमूर्ति सिद्धारत साह की धर्मपत्नी दीप्ति, बेटियां वर्शिता, अश्ले, पिता महेश लाल साह, चाचा राजीव लोचन साह, साई किरन साह, दिपांजन, दिग्विजय साह, अक्षय साह, आलोक साह, अनूप साह, वेद साह के साथ महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस.नेगी, डॉक्टर महेंद्र पाल, अवतार सिंह रावत, रविंदर सिंह बिष्ट, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी सी, , एस.पी.जगदीश चंद्रा आदि मौजूद रहे।हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने पर हर्ष जाहिर करते हुए युवा अधिवक्ताओं को इसका उदाहरण लेकर अपनी मंजिल तय करने की सलाह दी है।

कल रिटायर हो रहे हैं हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस⤵️

गौरतलब है कि कल शुक्रवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने 26.12.2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था. दिलचस्प बात ये है कि चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति जी नरेंद्र एक शानदार एनसीसी कैडेट और मार्शल आर्ट के खिलाड़ी रहे हैं. अपने पढ़ाई के दिनों में वो एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में सम्मानित हुए थे. इसके साथ ही जूडो राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!