हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत, कार सवार दो लोग गंभीर घायल।

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत, कार सवार दो लोग गंभीर घायल।

हल्द्वानी- 20 जनवरी 2026

हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को टक्कर मारी, उसके बाद पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक और घायल सभी लोग नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृतक और घायल सभी नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!