भीषण सड़क हादसा- उत्तराकाशी में डामटा के पास नदी में गिरी कार,दो युवकों की मौत।

भीषण सड़क हादसा- उत्तराकाशी में डामटा के पास नदी में गिरी कार,दो युवकों की मौत।

उत्तरकाशी-27 फरवरी 2026

उत्तरकाशी जनपद से इस वक्त दुःखद खबर सामने आई है,डामटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के नदी में गिर जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा डामटा से करीब डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर हुआ। एक टाटा नैक्सोन कार बड़कोट की तरफ जा रही थी, तभी डामटा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे यमुना नदी में जा गिरा। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों की हुई पहचान⤵️

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान तुषार (25 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26 वर्ष) पुत्र मिजान सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक पुरोला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!