देहरादून में तीन युवकों ने युवती के सिर पर चापड़ से किया हमला,युवती के सिर पर लगे 9 टांके।
देहरादून-06 फरवरी 2026
अभी मच्छी बाजार में युवती की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक और ताजा मामला सामने आया है। जहां चंद्रबनी चौक के पास तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर चापड़ से वार कर दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।युवती के साथी आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए।जहां युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगे हैं।वहीं, युवती के भाई की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि उसकी चचेरी बहन अपने साथियों के साथ चंद्रबनी चौक पर गुरुवार रात करीब 8 बजे कॉफी पीने गई थी। उसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु ने पीड़ित की बहन के किसी बात को लेकर बहस हो गई।
आरोप है कि आपसी बहस बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ चापड़ से सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथी आनन-फानन में इलाज के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने युवती के सिर पर टांके 8 से 9 टांके लगाए।
चौकी इंचार्ज, आईएसबीटी आशीष कुमार ने बताया कि युवती के भाई पीयूष जोशी की तहरीर के आधार पर आरोपी तीन युवक आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले गई है. पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन तीनों युवक फरार चल रहे हैं। पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
गौर हो कि 2 फरवरी को देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में एक सिरफिरे ने दिनदहाड़े 23 साल की युवती गुंजन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी युवक ने चापड़ से युवती की गर्दन काट दी थी. इस घटना में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब फिर से नगर कोतवाली क्षेत्र में ही युवती के सिर पर तीन युवकों पर चापड़ से हमला कर दिया है।
