देहरादून में विक्रम चालक वर्दी और पहचान पत्र के साथ सड़कों पर आयेंगे नजर।
देहरादून-17 जनवरी 2026
देहरादून शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे विक्रम चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विक्रम चालक वर्दी और पहचान पत्र के साथ सड़कों पर नजर आएंगे। यात्री एवं सड़क सुरक्षा के सभी हेल्पलाइन नंबर विक्रम पर चस्पा किए गए हैं।
विक्रम चालकों को संपूर्ण विवरण पुलिस एवं परिवहन विभाग के पास रहेगा। इसके साथ ही समय-समय पर यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बीते गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में पुलिस एवं परिवहन विभाग ने 142 विक्रम एवं चालकों का सत्यापन किया। विक्रम की फिटनेस चेक की गई। इसके साथ ही विक्रम चालकों के दस्तावेज के साथ रिकार्ड दर्ज किया गया। चालकों का नाम, दूरभाष नंबर,फोटो, स्थायी पता परिवहन विभाग की साइट पर अपलोड किया जाएगा।
देहरादून आरटीओ संदीप सैनी ने इस विषय पर बात करते हुए कहा हमारे विभाग के द्वारा विक्रम चालकों के मालिकों के साथ मीटिंग विक्रम यूनियन वालों के साथ बैठक हुई थी।उसके बाद हमारे विभाग में ने वेरिफिकेशन अभियान की शुरुआत की थी। 10 दिन का यह वेरिफिकेशन अभियान है। विक्रम संचालक खुद चाहते थे कि हमारा वेरिफिकेशन हो और उसको लेकर यह अभियान लगातार चलाए जा रहा है। लापरवाही करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी, साथ में विक्रम चालकों का वेरिफिकेशन भी लगातार किया जा रहा है.विभाग के द्वारा उनको आई कार्ड भी प्रदान किया जा रहा है।विक्रम चलाते समय इन चालकों को वर्दी या खाकी कलर की जैकेट का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
