खटीमा सुरई वन रेंज में बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला,घटना के बाद ग्रामीण खौफजदा।
खटीमा (उधमसिंह नगर)-02 अप्रैल 2026
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के सुरई वन रेंज में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना सामने आई है। यहां पशुओं को जंगल चराने गई 71वर्षीय गोपुली देवी को बाघ ने अपना निवाला बनाया। चरवाहों की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण वन विभाग व पुलिस ने जंगल से जहां मृत महिला के शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए खटीमा के उपजिला चिकित्सालय भेजा. खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा एवं सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक महिला को वन अधिनियम के तहत मुआवजे देने की कार्रवाई तेज की।
सीमांत खटीमा के सुरई वन रेंज के बग्गा चौवन इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल में मवेशी चराने गई एक वृद्ध महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।महिला को बाघ खींचकर झाड़ियों में ले गया। हादसे की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उपजिला चिकित्सालय भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
हादसे के बाद वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने वन विभाग की टीम को घटना स्थल के आसपास तत्काल गश्त बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। एसडीओ संचिता वर्मा ने रेंज के सभी कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित परिवार को वन अधिनियम के तहत उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक अपने पीछे दो विवाहित बेटियों व अविवाहित इकलौते पुत्र चंदन सिंह दशौनी को रोता बिलखता छोड़ गई।मृतका अपने परिवार को चलाने के लिए पशुपालन कर गुजर बसर करती थी. इस दौरान उपप्रभागीय वन अधिकारी संचित वर्मा वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल, झंनकईया एसएचओ देवेंद्र गौरव वन दरोगा राजू दास आदि मौजूद रहे. वहीं बाघ के हमले के बाद स्थानीय लोग खौफ में हैं।
