कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद में राहुल गांधी की एंट्री,दीपक के समर्थन में बोले- डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं।

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद में राहुल गांधी की एंट्री,दीपक के समर्थन में बोले- डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं।

उत्तराखंड-02 फरवरी 2026

कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द को लेकर चल रहे दुकान नाम विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस मामले में अब राहुल गांधी की एंट्री के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द को लेकर चल रहे विवाद में राहुल गांधी की एंट्री⤵️

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दीपक कुमार के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं और वे संविधान व इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने BJP और संघ परिवार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं, तुम बब्बर शेर हो।”दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं – उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं.वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।

बजरंग दल ने नाम को लेकर जताया था विरोध⤵️

दरअसल, यह पूरा विवाद 26 जनवरी से शुरू हुआ, जब कोटद्वार स्थित ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ नाम की दुकान पर आपत्ति जताई गई। बजरंग दल ने दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के इस्तेमाल पर विरोध दर्ज कराया,जिसके बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता चला गया।विवाद के बीच दुकानदार दीपक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दीपक ने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए कहा कि उनका नाम और दुकान इंसानियत की मिसाल है, न कि किसी को ठेस पहुंचाने का जरिया।दीपक की इस दलील के बाद मामला और संवेदनशील हो गया।

बजरंग दल ने किया था विरोध⤵️

शनिवार को बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बनी। वहीं, युवा कांग्रेस भी दीपक के समर्थन में मैदान में उतर आई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!