मेहलचौरी में काश्तकार, मशरूम उत्पादन से सुधार रहे आर्थिकी और सेहत,मशरूम का बाजार भाव 250 तो ,अचार बिक रहा 600 रूपये किलो।

मेहलचौरी में काश्तकार, मशरूम उत्पादन से सुधार रहे आर्थिकी और सेहत,मशरूम का बाजार भाव 250 तो ,अचार बिक रहा 600 रूपये किलो।

सुपरफूड में शामिल मशरूम बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता।

मेहलचौरी (गैरसैंण)-27 मार्च 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचौरी उद्यान सचल दल केंद्र की पहल से स्थानीय काश्तकार सुपरफूड में शामिल मशरूम का बेहतरीन उत्पादन कर आजीविका को बढ़ाने के साथ ही अपनी सेहत भी सुधार रहे हैं। मेहलचौरी उधान सचल केंद्र के प्रभारी आशीष कुमार की सक्रियता के चलते काश्ताकारों द्वारा सफेद बटन मशरूम का बेहतरीन उत्पादन किया जा रहा है,जिसके चलते मेहलचौरी केंद्र पर आजकल मशरूम उत्पादन के लिए इच्छुक अन्य काश्ताकार भी बड़ी संख्या में पंहुचकर जानकारी ले रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद किसानों ने यहां के प्रभारी आशीष कुमार व फील्ड सहयोगी मनोहर सिंह नेगी की देखरेख में बताई गयी वैज्ञानिक तकनीक से मशरूम उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि की है। वहीं कई काश्तकार अपने पारिवारिक उपयोग के लिए उत्पादन कर ताजे मशरूम से सेहत को सुधार रहे हैं। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मशरूम प्रोटीन ,विटामीन ,फायवर व विभिन्न खनिजों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स का भी बेहतरीन श्रोत माना जाता है,जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हृदय स्वास्थ्य सुधारने,वजन नियंत्रण,बेहतर पाचन,ब्लड शुगर नियंत्रण,हड्डियों,बालों,त्वचा,नाखुनों को सेहतमंद रखने में सहायक होता है।

➡️दर्जनभर से ज्यादा काश्तकार उगा रहे मशरूम⤵️

सचल उधान केंद्र के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया की अब तक लगभग एक दर्जन काश्ताकारों ने 26 कुतंल मशरूम ईकाईयां स्थापित की हैं ,जिसमें एक कुंतल में 10 बैग शामिल होते हैं ।शिव सिंह सिमाण 5 कुंतल, प्रेम संगेला मेहलचौरी 4 कुंतल ,हयात सिंह कुंवर मैखोली 3 कुंतल ,खीम सिंह सेरा तेवाखर्क 2.5 कुतंल ,दीपक सिंह ,विक्रम सिंह स्यूणी मल्ली व रेवती देवी 2 कुंतल,
सुशीला देवी , मनोहर सिंह ,सुरेश बिष्ट ,नरेंद्र सिंह ,सुरेन्द्र सिंह प्रेमबल्लभ जोशी द्वारा 1-1 कुंतल मशरूम लगाई है।

➡️अधिकारी बोले ऐसे कैसे करें देखभाल⤵️

प्रत्येक बैग से स्प्ताह में लगभग 300 से 500 ग्राम तक मशरूम उत्पादित हो रही है ,जिसका बाजार भाव लगभग 250 रूपये प्रति किलो ग्राम है ।उन्होंने बताया की वे काश्तकारों द्वारा लगाई गयी मशरूम ईकाईयों का नियमित निरीक्षण कर उत्पादन के लिए जरूरी तापमान ,नमी ओर स्वच्छता की देखरेख कर रहे हैं । वहीं ताजे मशरूम के सेवन पर जोर दिया जा रहा है ,जो स्वास्थय के लिए बेहद लाभप्रद होता है। काश्तकारों द्वारा अच्छे उत्पादन से मशरूम बैगों की लागत वसूल करने के साथ ही अच्छी कमाई भी कर रहे हैं ।

➡️काश्तकार ऐसे कर रहे बिक्री⤵️

सिमाण के शिव सिंह रावत ने बताया की 50 बैगों से दो माह में 50 किलोग्राम मशरूम उत्पादित कर चुके हैं ।लेकिन ताजी बिक्री के लिए उचित व्यवस्था न होने से अब अचार बना रहे हैं ,जिससे अच्छा लाभ प्राप्त हो रहा है ।

➡️क्या -क्या होते हैं पोषक तत्व⤵️

कम कैलोरी के साथ पौष्टिक सुपरफूड में शामिल बटन मशरूम के प्रमुख पोषक तत्व
(प्रति 100 ग्राम)
नमी/पानी 90-92% , प्रोटीन 3 – 3.7% , फाइबर 0.9 -1% , वसा 0.3% , विटामिन बी व डी ,
खनिज: सेलेनियम (एंटीऑक्सीडेंट), आयरन ,तांबा, और पोटेशियम,अन्य एर्गोथियोनीन और ग्लूटाथियोन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स

➡️क्या हैं स्वास्थय लाभ⤵️

बटन मशरूम के स्वास्थ्य लाभ
जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने,हृदय स्वास्थ्य सुधारने,वजन नियंत्रण,बेहतर पाचन,ब्लड शुगर नियंत्रण,हड्डियों,बालों,त्वचा,नाखुनों को सेहतमंद रखने में सहायक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!