गैरसैंण विकास खंड के रण्डोली गांव में सार्वजनिक कार्यों व धार्मिक आयोजनों में पूर्ण रूप से शराब को किया गया प्रतिबंधित,शराब परोसे जाने पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाये जाने का लिया गया निर्णय।

गैरसैंण विकास खंड के रण्डोली गांव में सार्वजनिक कार्यों व धार्मिक आयोजनों में पूर्ण रूप से शराब को किया गया प्रतिबंधित।

शराब परोसे जाने पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाये जाने का लिया गया निर्णय।

गैरसैंण- 28 फरवरी 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत।

गैरसैंण विकास खंड के रण्डोली गांव में सार्वजनिक कार्यों व धार्मिक आयोजनों में पूर्ण रूप से शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है,साथ ही किसी भी परिवार द्वारा गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब परोसी जाती है तो तो उस पर सख्त कार्रवाई के साथ ही आर्थिक दंड लगाने का भी फैंसला लिया गया है।

शनिवार को रण्डोली गांव के ग्राम प्रधान सुनील सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें गांव की सभी महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई व गांव हित में कुछ महत्वपूर्ण फैंसलों पर सर्वसम्मति से सहमति बनाकर निर्णय लिए गए। जिसमे मुख्य रूप से समाज में बढ़ते शराब के प्रचलन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया व शराब बंदी को लेकर कठोर नियम बनाये गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही वन संपदा को बचाने व उनकी रक्षा करने का भी ग्रामीणों ने निर्णय लिया,ग्रामीणों ने कहा कि यदि गांव के जंगलों में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग लगाई जाती है तो वह व्यक्ति भी अर्थदंड का हकदार होगा। वहीं गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा व एकल विद्यालय को उनकी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने के लिए कहा गया।

बैठक में नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर ग्रामीणो ने गहरी चिंता जाहिर की, इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील नेगी ने कहा कि गांव में आयोजित शादी समारोह व धार्मिक कार्यों में परोसी जा रही शराब के प्रचलन से आये दिन गांव का माहौल खराब हो रहा है व गांव में लड़ाई झगड़े का माहौल बन रहा है,जिससे कि गांव की छवि भी समाज में धूमिल हो रही है,वहीं आये दिन गांव व परिवार का माहौल भी खराब हो रहा है, जिस कारण यह फैंसला लिया गया है।

महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि
आज शराब का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि लोगों ने इसे अपना स्टेटस सिंबल बना लिया है। वहीं,आये दिन युवा पीढ़ी नशे की आदि होती जा रही है, जिस कारण उनका भविष्य भी खराब हो रहा है। कहा कि इन्हीं दुष्परिणामों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कहा कि यदि गांव में शराब का प्रचलन बंद होगा,तो युवाओं का भविष्य भी सुनहरा होगा और वो अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे। इस शराब बंदी से गरीब परिवारों पर शादी-ब्याह व अन्य कार्यों में आर्थिक बोझ नही पड़ेगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान प्रताप सिंह नेगी,पूर्व प्रधान घमंड सिंह नेगी,सरपंच कुंवर सिंह नेगी,ग्राम प्रहरी गोविन्द सिंह नेगी,महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी,बहादुर सिंह नेगी,मेहरवान सिंह नेगी,पुष्कर सिंह नेगी बलवंत सिंह नेगी,मनवर सिंह नेगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!