चमोली के नंदा देवी नेशनल पार्क में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायु सेना का ऑपरेशन शुरू।
जोतिर्मठ (चमोली)-15 जनवरी 2026
चमोली के नंदा देवी नेशनल पार्क (नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व) के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. इंडियन एयरफोर्स ने कमान संभालते हुए एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जाएगी। बुधवार को हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण किया गया. खुद आईएएस एमसीसी (इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है।
इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल के बताया गया कि, इंडियन एयर फोर्स की ऑपरेशनल तैयारी एक बार फिर तब दिखी,जब इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल ने उत्तराखंड के नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व इलाके में जंगल की आग से लड़ने के लिए तेजी से कार्रवाई करने की तैयारी की। सेंट्रल एयर कमांड के IAF Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर को राज्य सरकार के अनुरोध पर जोशीमठ में आग बुझाने के लिए तैनात किया गया है. इस कार्रवाई ने एक बार फिर रक्षा और आपदा राहत में इंडियन एयर फोर्स की दोहरी भूमिका को उजागर किया है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभारी डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि एयर फोर्स के साथ हेली सर्वेक्षण किया गया है। 70 से 80 डिग्री खड़ी पहाड़ी होने के कारण वहां पहुंचना मुश्किल है. लेकिन धीरे-धीरे आग की लपटें कम हो रही हैं. दो दिन में अगर आग कम नहीं हुई तो वायु सेना का MI -17 स्टैंड बाय में रखा हुआ है। फिर वायु सेवा की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जाएगी. लेकिन फिलहाल इन क्षेत्रों में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है. पानी के लिए फिर वायु सेवा को टिहरी डैम और श्रीनगर डैम से पानी की व्यवस्था हो सकती है।
गौर है कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग क्षेत्र में 9 जनवरी से भीषण आग धधक रही है।आग गोविंदघाट के पास भ्यूंडार घाटी के पास लगी है। दूसरी तरफ, आग की चपेट में आकर करोड़ों रुपए की बहुमूल्य वन संपदा जलकर राख हो रही है। साथ ही क्षेत्र में पाए जाने वाले औषधीय पौधों, समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
